घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
संभल, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में शुक्रवार सुबह एक महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव कैथल निवासी रूपवती (60) पत्नी राजू यादव शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थीं। काफी देर तक घर जब वह वापस नहीं लौटी तो बड़ा बेटा संतोष खेत पर खाना लेकर पहुंचा। मां के दिखाई न देने पर उसने आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- पति की करतूतों से आजिज आकर रिंकी ने की थी खुदकुशी बाद में जब वह खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे के पास पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। बुकले से झांककर देखा तो मां का शव पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.