अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। विषाक्त पदार्थ खाकर हाथरस की महिला ने आत्महत्या कर ली। अनूपशहर रोड स्थित निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला हाथरस के हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी रेनू (25) पत्नी कन्हैयालाल ने बीते दिनों घरेलू कलह में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में अनूपशहर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्तीकरा दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान रेनू ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...