लखीसराय, दिसम्बर 17 -- लखीसराय। कबैया थाना क्षेत्र के नया बाजार लाल पहाड़ी मु हल्ला में मंगलवार को घरेलू कलह में महिला के कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान लाल पहाड़ी निवासी मुकेश मांझी की 40 वर्षीय पत्नी रुदो देवी के रूप में हुई है। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनाज चिकित्सक डॉ गोपाल कुमार ने बताया कि इलाज के बाद पीड़िता की स्थिति बेहतर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...