प्रयागराज, मार्च 18 -- सहसों/प्रयागराज, हिटी। सरायइनायत थानाक्षेत्र में वारी ग्रामसभा के पट्टी छींट मजरे में घरेलू कलह ने एक परिवार को उजाड़ दिया। मंगलवार देर रात पट्टी छींट निवासी शैलेश कुमार ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कत्ल के समय दंपती के दोनों बच्चे भी घर में मौजूद थे। सुबह जब पड़ोसी अनुपमा संगीता को बुलाने पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर वह घर के अंदर गई, जहां संगीता का शव पड़ा मिला। उसके शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि शैलेश ने संगीता की जान ले ली। संगीता का मायका फूलपुर के शेखपुर गांव में है और वह भाई-बहनों में सबसे छोटी थ...