चित्रकूट, अक्टूबर 5 -- चित्रकूट। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू कलह के चले दो किशोरियों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा निवासी 16 वर्षीया केतकी देवी व कर्वी कोतवालही के सिद्धपुर निवासी 16 वर्षीया राधा देवी की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनो को जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। यह भी पढ़ें- Banda News: दो लोगों ने जहर खाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...