बांदा, जून 22 -- बबेरू। मरका कस्बे में घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने विवाद होने पर यमुना नदी में पहले पत्नी ने छलांग लगा दिया, फिर पति ने छलांग लगा दिया। स्थानीय लोग व मरका पुलिस ने गोताखोरों की मदद यमुना नदी से पति पत्नी को निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पति को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली है।घटना का विवरण मरका कस्बा निवासी 30 वर्षीय सीमा उर्फ दीपा पत्नी रामलखन और 35 वर्षीय रामलखन पुत्र रामलाल के बीच सोमवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि खुदकुशी करने की ठान ली। इसके बाद दोनों कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मरका यमुना नदी पहुंच गए और यहां से छोटी रेलिंग होने के चलते आसानी से नदी में छलांग लगा दी। घटना देख स्थानीय लोगों ने...