घरेलू कलह में छह युवाओं ने खुदकुशी की
लखनऊ, जुलाई 27 -- शहर के कई इलाकों में परिजनों ने छोटी-छोटी बातों पर विवाद, घरेलू कलह समेत अन्य कारणों से छह युवाओं ने खुदकुशी कर जीवनलीला समाप्त कर ली। मड़ियांव श्रीनगर में भगत आटा चक्की के पास रहने वाले मो. तौफीक (22) स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय था। वह माता-पिता व बहन के साथ रहता था। सोमवार सुबह आठ बजे वह कमरे में पंखे से लटका मिला। मां रुबीना किसी काम से घर के बाहर गई थीं। वापस लौटी तो बेटे को फंदे से लटका देखा। उन्होंने बेटी सादमा और पुलिस को सूचना दी गई। कारपेंटर पिता मो. रफी उर्फ गुड्डू एक सप्ताह से काम के सिलसिले में बाहर हैं। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक तौफीक का मामूली बातों पर मां और बहन से अक्सर विवाद होता था。 यह भी पढ़ें- काकोरी में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान काकोरी में मजदूर ने खुदकुशी की काकोरी के दुर्गागंज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.