संभल, मार्च 12 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ में बुधवार शाम ग्रामीण ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने शव पेड़ पर लटका देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देर शाम सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाक्षेत्र के गांव बारपुर भमरौआ निवासी बलराज सिंह (35वर्ष)ने बुधवार शाम घरेलू कलह के चलते खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम परिजनों ने शव पेड़ पर लटका देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष सुधीर पंवार ने बताया कि ग्रामीण ने आत्महत्या की है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.