उन्नाव, अप्रैल 16 -- उन्नाव। संवाददाता पुरवा कोतवाली क्षेत्र में कथित घरेलू कलह के बीच 40 वर्षीय युवक ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भेजा।कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार (40) पुत्र रामसजीवन ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में नीम के पेड़ से पुआल की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, जीतेन्द्र बुधवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब वे खेतों की ओर पहुंचे तो घर से लगभग 800 मीटर दूर अपने ही खेत में नीम के पेड़ से जीतेन्द्र ...