शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- जलालाबाद। घरेलू कलह के चलते 27 वर्षीय शादीशुदा व्यापारी गोपाल गुप्ता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शाहजहांपुर और बरेली के निजी अस्पतालों में ले गए, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला प्रताप नगर निवासी गोपाल की शादी करीब आठ माह पहले फिरोजाबाद निवासी मोहिनी से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, 31 अगस्त को दुकान पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गोपाल घर पहुंचे। कीटनाशक दवा पीने की आशंका पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोपाल की मां, पत्नी मोहिनी और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब दो माह पहले ही गोपाल के छोटे भाई भोले गुप्ता की भी मौत हुई...