घरेलू कलह के बाद युवक ने जहर पिया, मौत
लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- तहसील क्षेत्र के गांव सहिजना में घरेलू झगड़े से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। वहां उसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया है। सहिजना निवासी 28 वर्षीय प्रदीप की खाना बनाने को लेकर पत्नी से गुरुवार को घर पर कहां सुनी हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर मोहम्मदी सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद गांव शव पहुंचते ही कोहराम मच गया मृतक अपने पीछे पत्नी अरुणा को रोते बिलखते छोड़ गया है। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.