गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के एक फ्लैट में रहने वाली महिला ने रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे घरेलू विवाद का मामला मान रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मूल रूप से कन्हई गांव निवासी ज्योति का अपने पति दिनेश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद दिनेश घर से बाहर चला गया था। मानसिक तनाव में आकर ज्योति ने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया।घटना की सूचना रविवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और विशेषज्ञों की टीमें मौके पर पहुंचीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए और कमरे का बारीक...