घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, अगस्त 8 -- उन्नाव, संवाददाता। घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने मायके में शुक्रवार सुबह फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन बेटी से मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। जिससे घटना को अंजाम दे डाला है।
घटना का विवरण माखी थाना क्षेत्र के मझखोरिया गांव निवासी स्व. गंगाराम की 24 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी 2021 में अजगैन थाना क्षेत्र के कोडरा संदाना गांव कल्लू रावत के बेटे संदीप के साथ हुई थी। सुबह परिजनों ने प्रियंका को फंदे से लटका देखा तो पैरो तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। प्रियंका अपने पीछे एक बेटा दिव्यांश को छोड़ गई हैं। मृतका प्रियंका के देवर रंजीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.