हमीरपुर, जनवरी 13 -- हमीरपुर। घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी शिवेंद्र पाल की 24 वर्षीय पत्नी शिवकन्या ने सोमवार की दोपहर घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में सुमेरपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। घर में देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची सुमेरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका भाई धर्मेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवकन्या की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पति एक स्कूल में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.