उन्नाव, मार्च 6 -- नवई, संवाददाता। घरेलूकलह से परेशान युवक ने बुधवार शाम घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव के रहने वाले 26 वर्षीय विकास रैदास पुत्र रामदयाल शाम को काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं आया था। तभी दरवाजा बंद रहने पर पत्नी को शक हुआ। उसने जानकारी ससुर को दी। उसके बाद परिजन व ग्रामीण कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो विकास का शव फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा और एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी नवाबगंज ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विकास चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से भाई अरविंद, धर्मेश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.