घरेलू कलह के चलते युवक ने जहर खाया, मौत
उन्नाव, अप्रैल 24 -- औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नदौली मजरा रानीखेड़ा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय राज कुमार पुत्र महिपाल ने शुक्रवार सुबह घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद परिजन दोपहर डेढ़ बजे उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मगर परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया था। यहां उसकी शुक्रवार शाम मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.