घरेलू कलह के चलते बुजुर्ग ने काटा गला, गंभीर
कानपुर, मई 19 -- झींझक, संवाददाता। घरेलू कलह के चलते एक सत्तर वर्षीय बुजुर्ग ने ब्लेड से गला काट लिया। घरवालों को जानकारी होने पर आनन-फानन सीएचसी झींझक लेकर आये। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया! थाना मंगलपुर क्षेत्र के कस्बा झींझक के नेहरू नगर के सत्तर वर्षीय रामलखन ने घरेलू कलह के चलते जब सभी लोग घर के अन्दर थे तभी बाहर लेटे रामलखन ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब उनका पुत्र बृजेश कुमार घर से बाहर आया और पिता को रक्त रंजित हाल में देख चीख पड़ा। परिजन आनन-फानन सीएचसी झींझक लाये, जहां मौजूद डा. शिरोमणि सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होता न देख मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.