आजमगढ़, नवम्बर 29 -- तरवां, आजमगढ़। थाना क्षेत्र के महुआरी मठिया गांव में शुक्रवार की रात में घरेलू विवाद के चलते पति ने धारदार हथियार से गला पहर प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर बेटा ने घटना की सूचना पुलिस और अपने ननिहाल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तरवां थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी 35 वर्षीया सुनीता का अपने पति सुनील यादव के साथ घरेलू विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। विवाद के चलते सुनीता अपने मायके रहती थी। करीब 10 दिन पूर्व सुनीता घर आयी थी। शुक्रवार की रात में पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ने पत्नी को लाठी डंडा से मारा-पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से गला पर प्रहार कर दिया। जिससे सुनीता की मौत हो गयी। शनिवार की सुबह बेटा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.