चित्रकूट, फरवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता अलग-अलग जगहों में तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। सभी को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बूढा निवासी उमेश की 30 वर्षीया पत्नी पूजा ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी तरह शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भांगा निवासी पंकज गुप्ता एवं कर्वी कोतवाली के रानीपुर खाकी निवासी 20 वर्षीय अजय पांडेय ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.