घरेलू कलह के चलते अधेड़ से जहर निगलने से मौत
उन्नाव, जुलाई 25 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के आसत गांव के रहने वाले 50 वर्षीय विष्णुपाल शुक्रवार दोपहर घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजन बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। शनिवार की सुबह बिना पुलिस सूचना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विष्णुपाल खेती किसानी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.