घरेलू कलह के कारण युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास
बाराबंकी, मार्च 29 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बरावां गांव में शनिवार की देर रात घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने गले में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरावां गांव निवासी प्रवेश कुमार (30) पुत्र हनुमान का शनिवार की रात पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो पति को छत के कुंडे से गमछे से लटका देख कर चीख पड़ी और उसने पति का पैर पकड़ कर ऊपर उठा लिया और शोर मचा कर परिजनों को बुलाया। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए। लोगों ने प्रवेश को फंदे से नीचे उतारा। आनन-फानन परिजन देर रात में ही प्रवेश को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.