फतेहपुर, मार्च 10 -- गाजीपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव में सोमवार सुबह घर के अंदर मृत मिले बुजुर्ग दंपति के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। मंगलवार को भिटौरा गंगा घाट किनारे दोनों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। घरेलू कलह की चर्चा पर पुलिस ने जांच शुरु की है। आशंका जताई जा रही है कि दंपति ने भोजन के साथ जहरीला पदार्थ खाया है। बता दें कि फुलवा मऊ गांव निवासी 65 वर्षीय रामबरन दिवाकर, 60 वर्षीय पत्नी रुपरानी गांव में बहू बेटों के साथ रहते थे। बेटे गैर प्रांतों में रहकर नौकरी करते हैं। घर में बहुओं रहती हैं। सोमवार सुबह बहू रेखा देवी जब जगी तो सास, ससुर को अलग-अलग चारपाई पर मृत अवस्था में देखा था। बहू ने बताया कि रात को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.