नई दिल्ली, मई 8 -- LPG Price : दुनिया भर में LPG यानी रसोई गैस की कीमतों के नए आंकड़ों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मार्च 2026 की तुलना में मई 2026 में कई देशों में LPG के दाम बढ़े हैं। भारत में भी मार्च में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े थे। इसके अलावा अप्रैल और मई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ी बढ़ोतरी की गई थी। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के मुताबिक 2 मार्च 2026 के डेटा में भारत में LPG की कीमत करीब Rs.59.90 प्रति लीटर थी, जबकि मई 2026 के ताजा आंकड़ों में यह बढ़कर करीब Rs.66.73 प्रति लीटर पहुंच गई। यानी सिर्फ दो महीनों में लगभग Rs.7 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।किन देशों में सबसे सस्ती LPG? ताजा आंकड़ों के मुताबिक अल्जीरिया में LPG सबसे सस्ती बनी हुई है, जहां कीमत करीब Rs.8.61 प्रति लीटर है। अंगोला में यह लगभग Rs.10.36 और सऊदी अरब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.