आदित्यपुर, मार्च 11 -- आदित्यपुर,संवाददाता। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (एशिया) ने सरकार से घरेलू एलपीजी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल सेक्टर की सप्लाई भी जारी रखने की मांग की है। एशिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सांसद विद्युतवरण महतो के माध्यम से केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजा है। साथ ही मंत्रालय को ई-मेल के माध्यम से भी अनुरोध किया गया है। पत्र में 5 मार्च को पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी उस आदेश का उल्लेख किया गया है जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। एशिया ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि घरेलू एलपीजी आवश्यक ईंधन है और इसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होना जरूरी है।हालांकि...