मथुरा, फरवरी 18 -- मथुरा, होली का त्यौहार ब्रज के घरेलू उद्योगों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। कुछ ऐसी ही उम्मीदों को लिए महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने चिप्स, पापड़, नमकीन, टोपी, पटुका और पगड़ी बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया है। करीब 300 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह हैं। उनके द्वारा इन हैंडमेड आयटमों को तैयार करके बाजार में बेचा जा रहा है। कारोबारियों की मानें तो उक्त आटयमों का कारोबार करीब दो करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। जनपद में करीब 300 महिला स्वयं सहायता समूह हैं। इन सभी के द्वारा घरेलू उद्योगों के माध्यम से अपनी आजीविका चलायी जा रही है। हालांकि, अधिकांश समूह की महिलाएं पोशाक, मुकुट, श्रंगार आदि का काम कर रही हैं, लेकिन होली आने के बाद उनके काम में बदलाव आया है। खासकर, आलू, चावल, साबूदाना के चिप्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.