मधुबनी, मई 15 -- मधुबनी। सबका सम्मान जीवन आसान संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीएम आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। राजनगर के बड़हारा भटसिमर निवासी मंजू देवी ने डीएम से घरारी जमीन पर पट्टीदार के द्वारा किए जा रहे अवैध भवन निर्माण पर रोक लगाने की गुहार लगाई। रोकने पर चाकू से हमले कर जख्मी कर दिया। कभी भी कुछ कर सकता है। बासोपट्टी के रामकुमार पासवान ने भूमिहीन जमीन का पर्चा निर्गत करने एवं राशन कार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड में बदलने की मांग की। यह भी पढ़ें- जनता दरबार: भूमि विवाद व महायज्ञ में सुरक्षा को लगायी गुहार मनहरवा पंचायत के रासलाल सदाय ने अनुग्रह अनुदान देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। अंधराठाढ़ी गंगद्वार क...