खगडि़या, दिसम्बर 30 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के मानसी के घरारी गांव में दहेज के पैसे की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट की घटना में गुड़ो खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इधर जख्मी महिला के पिता ने बताया कि उसका नैहर कोलवारा गांव है। उन्होंने कहा कि उसका दामाद, उसकी बहन व उसके बहनोई ने उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.