आजमगढ़, अप्रैल 30 -- सगड़ी हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान जयमाल कार्यक्रम में कूलर की हवा को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घराती पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दूल्हे के एक दोस्त की हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य बराती घायल हो गए। घटना के बाद शादी की रस्में रोक दी गईं। दूल्हा समेत अन्य बराती घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है। यह भी पढ़ें- जयमाल के दौरान विवाद, चाकू से हमला कर बाराती युवक की हत्या, तीन घायलघटना का विवरण गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलसरी (चेनपुर) गांव निवासी रामगोविंद साहनी की शादी अजमतगढ़ के इंदिरा नगर निवासी रामचंदर साहनी की बेटी से तय हुई थी। मंगलवार को बरात पहुंची, ...