घरातियों ने किशोर का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज नहीं
प्रयागराज, अप्रैल 27 -- हनुमानगंज। सरायइनायत थानाक्षेत्र के कोटवा गांव में तीन दिन पहले घराती और बराती के बीच हुए विवाद में घायल किशोर की तहरीर पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बता दें कि 25 अप्रैल को बनी गांव निवासी राजेश सोनकर का 15 वर्षीय पुत्र विनोद सोनकर एक बारात में शामिल होने के लिए कोटवा गांव में आया था। यहां वर-वधू दोनों पक्षों में विवाद के दौरान कुछ लोगों ने राजेश के सिर पर लोहे के राड से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। मामले में पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर पीटने, धमकाने में चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.