घरवालों को बिना बताए मौसी के घर जाने को पैदल निकल पड़ी दो बहनें, रास्ती भटकीं तो पुलिस बनी मददगार
बस्ती, जून 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। घरवालों को बिना बताए पैदल ही दो बहनें अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकल पड़ी। करीब 15 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद दोनों जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा बाजार पहुंच कर रास्ता भूल गईं। रात के वक्त दो बच्चियों को अकेला देख यूपी 112 की पीआरवी ने उन्हें रोका तो पता चला कि दोनों रास्ता भटक गईं हैं। इसके बाद पीआरवी ने लालगंज थाने पर सूचना दी। थाना प्रभारी लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम पहुंची और दोनों बालिकाओं से बातचीत कर उनके घर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उनकी मौसी व मौसा से टीम ने संपर्क साधा और दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
बच्चियों की उम्र थाना प्रभारी लालगंज के अनुसार पूछताछ में पता चला कि एक बालिका की उम्र 13 वर्ष व दूसरी की छह वर्ष है। दोनों सगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.