एटा, अगस्त 10 -- किशोर के लापता होने के मामले में घरवाले परेशान थे तो वही किशोर मथुरा, वृदांवन, हरिद्वार घूम रहा था। किशोर को दिल्ली स्थित अपना घर आश्रम से बरामद कर लिया है। थाना मिरहची के गांव भोजपुर निवासी नीतेश पुत्र वैजनाथ सिंह दोस्त विजय के साथ 15 जुलाई को घर से निकला था। शाम तक घर न पहुंचने पर घरवालों ने तलाश किया। किशोर का पता नहीं चल सका। धमकी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा से शिकायत की थी। एसओ सकीट विदेश राठी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत टीम ने किशोर को दिल्ली स्थित अपना घर आश्रम से बरामद किया है。

किशोर की यात्रा जानकारी पर सामने आया है कि किशोर बस स्टेंड से नोएडा के लिए बैठा था वही से मथुरा, वृदांवन घूमने चला गया। इसके बाद हरिद्वार भी गया था। हरिद्वार घूमने...