रांची, दिसम्बर 2 -- झारखंड के रहने वाले 19 साल के एक युवक ने महाराष्ट्र के ठाणे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर वी। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि युवक अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे और उसे तीन साल तक रूकने का कह रहे थे। जिसके चलते वह काफी ज्यादा मानसिक दबाव में था, और इसी के तनाव के चलते उसने अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 30 नवम्बर को शहर के डोंबिवली इलाके में हुई और जिसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। असल में झारखंड का रहने वाला यह लड़का अपने ही इलाके की एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। हालांकि, उसका परिवार उसे शादी के लिए तीन साल रूकने का कह रहा था, ताकि वह कानूनी तौर पर लड़कों के लिए शादी की तय उम्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.