चंदौली, अप्रैल 18 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड के घरचित गांव की बस्ती में हाईटेंशन के लटकते तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कुछ दूरी तक केबल तार लगाकर छोड़ दिया गया है, जबकि महज सौ मीटर लटकते तार को ठीक नहीं कराया गया। तेज हवा के कारण लटकती तार से शार्ट सर्किट और आवागमन मार्ग पर गिरने का भय बना रहता है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घरचित गांव की बस्ती से होकर हनुमान मंदिर तक सौ मीटर करीब 11 हजार की हाईटेंशन का तार लटक रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभागीय ठेकेदार की ओर से कुछ दूर तक केबिल तार लगाकर काम बंद कर दिया गया। जिससे घरों के उप...