चंदौली, मई 2 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह शनिवार को वाराणसी के घमहापुर गांव में बीते दिनों हुई मनीष सिंह की हत्या के मामले में उनके पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने पीड़ित परिवार को दुख की इस संकट में ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि इस जघन्य एवं अमानवीय हत्याकांड में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
सांसद की प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता सांसद ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। सांसद ने जिलाधिकारी वाराणसी से दूरभाष पर वार्ता कर स्वर्गीय मनीष सिंह की पत्नी के लिए तत्काल सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने तथा परिवार के भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.