वाराणसी, अप्रैल 28 -- रोहनिया (वाराणसी)। घमहापुर हरदत्तपुर में सोमवार शाम दो पक्षों में ईंट बिछाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक लालधर के बेटे अभय पटेल की तहरीर पर रोहनिया पुलिस ने लक्ष्मी नारायण, आशीष पटेल और अरविंद पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पंडितपुर गेट हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घमहापुर हरदत्तपुर (रोहनिया) में आशीष पटेल, लक्ष्मी नारायण पटेल तथा लालधर पटेल से ईंट बिछाने को लेकर मारपीट हो गई। लाल धर अपने चरनी पर ईंट बिछा रहे थे। यह भी पढ़ें- मारपीट में एक की मौत, तीन जख्मी तभी दूसरे पक्ष के आशीष पटेल अपने साथियों के साथ पहुंचे। इस पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में लालधर को अंदरूनी चोट लगी। दूसरे पक्ष से आशीष पटेल औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.