नई दिल्ली, मार्च 24 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने मंगलवार को खिलाड़ियों से अपील की कि वे बीते सत्र में मिली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पहली ट्रॉफी के बाद अहंकार से बचें और नए सत्र में विनम्रता बनाए रखें। आरसीबी ने 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। यह भी पढ़ें- 1.63 अरब डॉलर में बिक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए कौन है इसका नया मालिक? बोबाट ने सत्र-पूर्व प्रेस वार्ता में कहा, "यह एक नया अभियान है। पिछले साल हम 17 साल के बोझ के साथ नहीं थे और इस साल हमें एक साल की सफलता के अहंकार के साथ भी नहीं चलना है। हमें विनम्रता के साथ शुरुआत करनी होगी।" उन्होंने कहा, "पहली ट्रॉफी जीतना अच्छा है क्योंकि इसका मतलब है कि हम भविष्य की ओर देख सकते हैं। अब हमें इस तरह के सवालों का जव...