आगरा, जून 15 -- जनपद में एक बार फिर भीषण गर्मी की दस्तक से लोगों को घराबहट हो रही है। गर्मी से बेहाल लोगों के सिर चकरा रहे हैं। सोमवार की अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लोगों घबराहट होने लगी। सोमवती पर स्नान करने आए श्रद्धालु जाम में फंसे तो वाहनों में बैठे रहने के कारण घबराहट महसूस करने लगे। सोरों सीएचसी की इमरजेंसी में आधा दर्जन श्रद्धालु घबराहट व सिर में चक्कर आने की वजह से उपचार के लिए। चिकित्सकों ने रोगियों का उपचार कर दवाएं दी हैं। सोमवार की सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। यह भी पढ़ें- गर्मी से लोग बेहाल, सड़कें सूनीं और बाजार वीरान उसके ऊपर सोमवती पर उमड़े जनसैलाब की वजह से जाम लगने की स्थिति बनी और वाहन जाम में फंसे। दोपहर बाद तो भीषण गर्मी की वजह से लोगों की बेचैनी बड़ गई...