नई दिल्ली, मई 26 -- आजकल बढ़ते स्ट्रेस और एंग्जाइटी की वजह से नींद ना आना काफी कॉमन हो गया है। बहुत लोग ये शिकायत करते हैं कि बिस्तर पर लेटते ही उनके मन में अजीब-अजीब ख्याल शुरू हो जाते हैं, वो ओवरथिंकिंग में घुस आते हैं; जिससे नींद भी तुरंत गायब हो जाती है। कई बार लोगों को अजीब सा डर लगने लगता है, जिसे 'स्लीप एंग्जाइटी' का नाम भी दिया जा सकता है। नींद ना आने की वजह से अगला दिन भी खराब हो जाता है, सुबह ऑफिस या कम की टेंशन सताने लगती है। ऐसे में इलाज क्या है? कुछ लोग नींद की गोलियां लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन वो कोई सेफ और परमानेंट ऑप्शन नहीं है। ऐसे में यहां हम आपके साथ कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं, जो नेचुरल तरीके से अच्छी नींद लाने में आपकी मदद करेंगे।अपने नेगेटिव विचारों को चैलेंज करें डिप्रेशन या एंग्जाइटी में नेगेटिव विचारों का आना का...