नई दिल्ली, मार्च 30 -- पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से देश में सिर्फ ऊर्जा संकट की स्थिति ही नहीं बनी थी, बल्कि खाद को लेकर भी असमंजस की स्थिति थी। अब इस पूरे मामले को साफ करते हुए केंद्र सरकार की तरफ से किसानों का आश्वासन दिया गया है कि देश में पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है। ईरान संकट के बीच देश में डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर उठ रहे सारे सवालों का जवाब सोमवार को उर्वरक विभाग ने दिया। मीडिया से बात करते हुए मंत्रालय की संयुक्त सचिव अर्पणा एस शर्मा ने कहा, "यूरिया और DAP किसानों को नियंत्रित कीमतों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संकट की स्थिति में भी यूरिया की 45 किलो की बोरी 266 रुपए में जबकि डीएपी का 50 किलो की बोरी 1,350 रुपए में दी जा रही है।" देश के बाहर की स्थिति का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के संकट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.