नई दिल्ली, मार्च 11 -- पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता के बावजूद, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि भारत में ईंधन की किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। संभावित सप्लाई बाधाओं को लेकर चिंताओं को दूर करते हुए गोयल ने मीडिया को बताया कि सरकार मौजूदा हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है और देश भर में ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।सरकार की स्थिति पर कड़ी नजर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बोलते हुए, पीयूष गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकारी सतर्क हैं और घरेलू सप्लाई चैन को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित विभाग लगातार वैश्विक घटनाक्रमों की समीक्षा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा- ईंधन की बिल्कुल भी कोई कमी नहीं है। विस्तृत जानकारी जुटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.