चित्रकूट, दिसम्बर 15 -- कोषगाार घोटाले की छानबीन कर रही पुलिस एसआईटी बैंकों से हासिल स्टेटमेंटों को खंगालने में उलझ गई है। करीब ढ़ाई सौ बैंक अकाउंट में एक-दूसरे के जरिए घोटाले की रकम ट्रांजेक्शन के तथ्य एसआईटी को मिले है। फलस्वरुप अब एसआईटी संबंधित खातेदारों का घपलेबाज पेंशनरों, दलालों व कोषागार कर्मियों से कनेक्शन खंगालने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि किस स्तर पर घोटाले का पैसा कहां खपाया गया है। करीब सात साल के भीतर 93 पेंशनरों के खातों में कोषागार से अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख का गबन हुआ है। घोटाला उजागर होने के दो माह पूरे हो चुके है। अब तक इस मामले में नामजद 24 पेंशनर, दो कोषागार कर्मी व छह दलाल जेल भेजे जा चुके है। इधर माना जा रहा था कि एसआईटी जल्द ही चिन्हित दलालों के साथ ही कुछ पेंशनरों के अलावा अनियमित भुगतान में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.