मुरादाबाद, जनवरी 7 -- मुरादाबाद। लकड़ी के उत्पादों से संबंधित कारोबार के फर्जीवाड़े का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। मुरादाबाद में राज्यकर विभाग की सचल इकाइयों की तरफ से की जा रही गाड़ियों की धरपकड़ और कागजातों की सघन जांच से अब तक डेढ़ हजार करोड़ का कारोबार कथित तौर पर फर्जी तरीके से अंजाम दिए जाने की हकीकत सामने आई है। ढाई सौ से अधिक बोगस फर्मों के जरिये पौने तीन सौ करोड़ के जीएसटी की चोरी उजागर हुई है। राज्य कर विभाग के मुरादाबाद जोन में विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के एडिशनल कमिश्नर आरए सेठ ने बताया कि सीतापुर के निवासी एहतेशाम का नाम कई बोगस फर्में बनाकर टैक्स चोरी अंजाम देने के मामले में मास्टर माइंड के तौर पर सामने आ चुका है। उसके खिलाफ विभाग की तरफ से मुकदमा दायर कराया गया है। ताजा कार्रवाई में काशीपुर के रियासत और अरमान, लखनऊ के मोइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.