घने बादल छाए, धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- कई दिन से बदलते मौसम के बीच शुक्रवार दोपहर अचानक आसमान में बादल घुमड़ने के साथ ही बिजली कड़कने लगी। धूल भरी आंधी चली तो लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इससे एक बार फिर गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य बाधित हो गया। शुक्रवार को करीब 11 बजे अचानक फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। अचानक आसमान में बादल उठे और थोड़ी देर बाद तेज हवाएं चलीं। बूंदाबांदी हुई तो फसल में नमी होने से कटाई और मड़ाई दोनों का काम प्रभावित हो गया। खेत में गेहूं की कटाई और खलिहान में मड़ाई का काम बाधित हो गया। किसान ओले गिरने की आशंका को लेकर और भी परेशान हो उठे। धूल भरी आंधी के बीच लोग आसपास के घरों में छिपने लगे। सड़क पर यातायात थम सा गया। हालांकि बारिश देर तक नहीं हुई और आंधी भी कुछ ही देर में थम गई। कुछ देर बाद धूप निकली लेकिन शाम को फिर आसमान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.