संभल, फरवरी 18 -- संभल। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे दिनभर धूप नहीं निकल सकी। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ और कई स्थानों पर लोग गरम कपड़ों में ठिठुरते नजर आए। बाजारों और ग्रामीण इलाकों में मौसम को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। बारिश की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में आलू और सरसों की फसल तैयार अवस्था में है। यदि तेज बारिश होती है तो आलू की खुदाई प्रभावित हो सकती है और सरसों की फलियों को भी नुकसान पहुंच सकता है। किसानों का कहना है कि इस समय हल्की धूप फसलों के लिए जरूरी है, लेकिन बदले मौसम ने उनकी मेहनत पर खतरे के बादल मंडरा दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.