गिरडीह, फरवरी 3 -- बगोदर। घने जंगलों से निकलकर गांव-घर में मोर डेरा जमाने लगा है। मोर राष्ट्रीय पक्षी है। ऐसे में लोगों को अब आसानी से मोर का दीदार होने लगा है। इतना ही नहीं जब पंख फैलाकर मोर कौतूहल करता है तब उसका भी दीदार करने का अवसर लोगों को मिलता है। घने जंगलों से निकलकर गांव-घर में डेरा जमाने से लोगों को मोर अपनी ओर भी आकर्षित कर रहा है। बताया जाता है कि बगोदर प्रखंड के तुकतुको, बूढ़ाचांच, लुकुईया, अड़वारा, खंभरा आदि इलाके के घने जंगलों में भारी मात्रा में जंगली जानवर पाए जाते हैं। इसी में से एक है मोर। घने जंगलों में मोर भी भारी मात्रा में है। जंगल तरफ जाने वाले लोगों को जंगल में तो मोर का दीदार होता ही है जो जंगल नहीं जाते हैं उन्हें भी घर-गांव में मोर का दर्शन होता है। बताया जाता है कि बहुत लोग इसे शौक से पालते भी हैं। बगोदर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.