गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी में गुरुवार की सुबह सफेद अंधेरे के साथ हुई। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी और बर्फीली हवाओं ने पूरे शहर को घने कोहरे की चादर में लपेट दिया। आलम यह रहा कि सुबह के वक्त विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर 100 मीटर से भी कम रह गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण नमी बढ़ी है, जिससे कोहरा और गहराया है। ---- - हाईवे पर वाहनों की थमी रफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.