मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी के साथ ही जिले का मौसम शुक्रवार को भी बदला रहा। गुरुवार की शाम हल्की बूंदाबांदी होने के बाद शुक्रवार को भी आसमान में बादल और हल्की कोहरे जैसे धुंध छायी रही। जिसके चलते दिनभर सूर्यदेव दिखाई नहीं दिए। उधर सर्दी का सितम दिनभर बना रहा। लोग कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। तापमान न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनपद में घने कोहरे के साथ ही गलन भरी सर्दी पड़ रही है। इसके साथ ही बुधवार को नए साल पर मौसम बदला। आसमान में बादल छाए और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बूंदाबांदी ने किसानों की चिंताएं तो बढ़ा ही दी हैं साथ ही गलन भरी सर्दी में और इजाफा कर दिया। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से हुई। बीते दिनों की तरह सुबह घना कोहरा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.