प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान में हल्की वृद्धि तो हुई लेकिन चौथे दिन भी शहर घने कोहरे के चादर में लिपटा रहा। कोहरे में लिपटी हुई सुबह लगभग 11 बजे छट तो गयी लेकिन हवाओं से ठंड बनी रही। इसके कारण धूप भी नरम पड़ गयी और शाम होते ही ठिठुरन शुरू हो गयी। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। चार दिसंबर से लगातार न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। यानी अधिकतम औी न्यूनतम तापमान के बीच ढ़ाई से तीन गुना अंतर भी रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.