गंगापार, दिसम्बर 18 -- बुधवार रात से बारा क्षेत्र घने कोहरे के चपेट में आ गया है। कोहरे के कारण तेलहनी फसल को काफी नुकसान होने की संभावना है। बारा क्षेत्र तेलहनी यानी कि सरसों,राई, अलसी की खेती के लिए जाना जाता है। अधिकांश किसान इसे नगदी फसल के रूप में खेती करते हैं।इस समय सरसों की फसल में फूल आ गए हैं। किसानों का कहना है कि यदि कोहरा इसी तरह छाया रहा तो सरसों के फूल मुरझा जाएंगे। इसके कारण सरसों की पैदावार कम होगी और किसानों को घाटा लगेगा। बताया कि इससे फसल की सुरक्षा करना भी मुश्किल है। केवल भगवान भरोसे ही फसल को छोड़ दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.