मधुबनी, फरवरी 10 -- मधुबनी। घने कोहरे से सोमवार को जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड भी बढ़ गई। दोपहर में धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। सुबह में शून्य विजिबिलिटी से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। ट्रेन व बस सेवा प्रभावित हुई। शून्य विजिबिलिटी के कारण सुबह में मॉर्निंग वॉक पर लोग नहीं निकले। कोहरे के साथ ठंड से बच्चे व बुजुर्गों की परेशानी अधिक बढ़ गयी। सुबह में स्कूल बस और ड्यूटी पर जाने वाले लाइट जलाकर निकले। मौसम का मिजाज हर दिन बदलने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी 11 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमान की अवधि में जिले में आसमान साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि...